फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 68th Prelims Exam Date Out; BPSC CCE Admit Card from January 28 at bpsc.bih.nic.in

BPSC 68th Prelims: बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा कब होगी और कब आएंगे प्रवेश-पत्र? जानें बड़ा अपडेट

Mon, 23 Jan 2023 05:49 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 05:49 PM IST
सार

BPSC 68th Prelims Exam Date Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (68th CCE Prelims) 2022 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है।

विज्ञापन
BPSC 68th Prelims Exam Date Out; BPSC CCE Admit Card from January 28 at bpsc.bih.nic.in
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC 68th Prelims Exam Date Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (68th CCE Prelims) 2022 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। आयोग की ओर से बीपीएससी 68वीं परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा। 

विज्ञापन

बीपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रांरभिक परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के लिए 38 जिलों में 805 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। हालांकि, उम्मीदवारों के पास अब परीक्षा की तैयारी के लिए महज तीन हफ्ते का समय शेष बचा है। 
विज्ञापन

 

BPSC 68th Prelims इस दिन जारी होंगे Admit Card

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक अधिसूचना जारी कर परीक्षा तिथि की घोषणा की गई। इसके साथ ही आयोग ने प्रवेश-पत्र जारी करने की तारीख का भी एलान कर दिया है। बीपीएससी ने बताया कि परीक्षा के आवेदन कर चुके योग्य उम्मीदवार 28 जनवरी, 2023 से अपना हॉल टिकट यानी प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in या bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे। 
 

BPSC 68th Prelims 77 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित

बीपीएससी की ओर से इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 281 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 77 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।  
 

विज्ञापन

BPSC 68th Prelims Admit Card  डाउनलोड करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारा भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश-पत्र के एक-दो प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed