BPSC 67th Prelims Answer Key: बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
BPSC 67th Prelims Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई 67वीं पुन: प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 67th Prelims Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने 67वीं पुन: प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी/BPSC 67th Prelims Answer Key को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को बीती रात 02 अक्तूबर, 2022 को जारी किया गया है। इसे अब आयोग की ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस बार BPSC 67th Prelims में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...
BPSC 67th Prelims Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई 67वीं पुन: प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है और सभी सेट के लिए जारी की गई है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आयोग अपनी आपत्ति आयोग के पते पर ऑफलाइन माध्यम से भेज सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर, 2022 तक ही है।
इस पते पर भेजे आपत्ति
आपत्ति दर्ज कराने के इच्छुक उम्मीदवार अपनी आपत्ति को नोट कर के सभी जरूरी डिटेल लिख कर लिफाफे में बंद कर के स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेज दें- Joint Secretary cum Controller of Examination, Bihar Public Service Commission, 15, Nehru Path (Bailey Road), Patna. उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उनकी आपत्ति 12 अक्तूबर को शाम 05 बजे से पहले तक पते पर पहुंच जाए।
BPSC 67th Prelims Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 67वीं पुन: प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीते 30 सितंबर, 2022 को किया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित सैकड़ों केंद्रों पर एक पाली में आयोजित की गई थी। अब दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद जल्द ही परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे।
BPSC 67th Prelims Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने प्रश्न के सेट की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- अब पर उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।