BPSC 67th Combined Competitive Exam: 555 पदों पर निकलीं भर्तियां, 30 सितंबर से करें आवेदन
BPSC 67th Combined Competitive Exam: बीपीएससी 67वीं परीक्षा 2021 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पंजीकरण प्रक्रिया 30 सितंबर, 2021 से शुरू होगी।जो उम्मीदवार 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि यह परीक्षा राज्य भर में 555 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी और 5 नवंबर तक चलेगी। स्नातक करने वाले अभ्यर्थी पंजीकरण शुरू होने के बाद बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए आगे पढ़िए।
बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021: पात्रता मानदंड
शिक्षा: बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री या समकक्ष पूरा करना होगा।
आयु: इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष होनी चाहिए। आयोग द्वारा निर्दिष्ट अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार भिन्न है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को बीपीएससी द्वारा निर्दिष्ट ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके बारे में जानने के लिए अभ्यर्थी खबर की अंत में दी गई लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021: चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे की अवधि की होगी जहां सामान्य अध्ययन से 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रारंभिक परीक्षा में अर्हक अंक हासिल करने वालों को बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइ करने के लिए होगी, जबकि अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा मुख्य और व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, उम्मीदवारों को बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021: आवेदन प्रक्रिया
बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण पूरा करने के लिए उन्हें एक वैध फोन नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी। एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, वे पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं और बीपीएससी 67 वीं प्रारंभिक आवेदन पत्र 2021 भर सकते हैं।आवेदकों को नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए 600 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।