फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 31st Judicial Main Exam 2021 schedule released on bpsc.bih.nic.in

बिहार लोक सेवा आयोग: न्यायिक मुख्य परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी

Thu, 11 Mar 2021 12:14 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Mar 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
BPSC 31st Judicial Main Exam 2021 schedule released on bpsc.bih.nic.in
BPSC

बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC) ने 31 वीं न्यायिक मुख्य परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी 31 वीं न्यायिक प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता पाई है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मुख्य परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं। अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए देख सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी 31 वीं न्यायिक मुख्य परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड: पीएम पैकेज पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन


8अप्रैल से शुरू होगी बीपीएससी न्यायिक मुख्य परीक्षा
बीपीएससी (BPSC) न्यायिक मुख्य परीक्षा 2021 की शुरुआत 8 अप्रैल से होगी। यह परीक्षा 12 अप्रैल तक चलेगी। न्यायिक मुख्य परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगा। वहीं, दूसरी परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा। मुख्य लिखित परीक्षा क्रमशः पहली और दूसरी पाली में सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सरकारी भर्ती : यूपी-बिहार व उत्तराखंड वालों के लिए ये हैं टॉप नौकरियां, जल्द करें आवेदन


ऐसे चेक करें BPSC 31वीं न्यायिक मेन परीक्षा 2021 का शेड्यूल
-सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in है।
-यहां होम पेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
-जहां आपको एग्जामिनेशन प्रोग्राम पर क्लिक करना होगा।
-यहां आपको बीपीएससी 31वीं न्यायिक मेन परीक्षा 2021 का शेड्यूल मिलेगा।

इससे पहले बिहार लोक सेवा आयोग ने 6 दिसंबर को प्रिलिम्स परीक्षा का आयोजन किया था। जिसका रिजल्ट 8 फरवरी 2021 का जारी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed