{"_id":"61d435851a361152df67052b","slug":"bombay-high-court-recruitment-bombay-high-court-invited-applications-for-the-recruitment-of-247-clerks-know-how-to-apply-here-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bombay High Court Recruitment: बॉम्बे हाइकोर्ट में क्लर्क के 200 से अधिक पदों पर हो रही भर्तियां, आखिरी तारीख है नजदीक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Bombay High Court Recruitment: बॉम्बे हाइकोर्ट में क्लर्क के 200 से अधिक पदों पर हो रही भर्तियां, आखिरी तारीख है नजदीक
Tue, 04 Jan 2022 05:25 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 04 Jan 2022 05:25 PM IST
सार
Bombay High Court Recruitment: बॉम्बे हाइकोर्ट में भर्ती के माध्यम से क्लर्क के कुल 247 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2022 को है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Bombay High Court Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। बॉम्बे हाइकोर्ट में क्लर्क के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह बॉम्बे हाइकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bombay High Court Recruitment: 6 जनवरी को है आवेदन की आखिरी तारीख
बॉम्बे हाइकोर्ट में भर्ती के माध्यम से क्लर्क के कुल 247 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2022 को है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
विज्ञापन
बॉम्बे हाइकोर्ट भर्ती: योग्यता और चयन प्रक्रिया
बॉम्बे हाइकोर्ट में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए 90 अंकों की परीक्षा होगी। परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे और इसकी समस-सीमा 1 घंटे की होगी। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी और अन्य अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर नजर बनाकर रखें।
विज्ञापन
Bombay High Court Recruitment: कैसे कर सकेंगे अपना आवेदन?
1. उम्मीदवार सबसे पहले बॉम्बे हाइकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे क्लर्क भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।