फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Vidhan Sabha Sachivalaya Recruitment 2024 Registration begins for various posts at vidhansabha.bih.nic.i

Jobs in Bihar 2024: बिहार विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Mon, 01 Jan 2024 12:52 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 01 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Various Post Recruitment 2023: बिहार विधानसभा सचिवालय में कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Sachivalaya Recruitment 2024 Registration begins for various posts at vidhansabha.bih.nic.i
jobs

विस्तार

Bihar Vidhan Sabha Sachivalaya Recruitment 2023: बिहार विधानसभा सचिवालय में ऑफिस अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ), ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 01 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2024 तक है। जबकि उम्मीदवारों के पास शुल्क भुगतान करने का मौका 23 जनवरी 2024 तक रहेगा।

विज्ञापन

Bihar Sachivalaya Bharti रिक्तियों का विवरण

बिहार विधानसभा सचिवालय में अलग-अलग विभागों में 183 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं- 

  • सुरक्षा गार्ड 80 पद

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) 40 पद

  • ऑफिस अटेंडेंट 54 पद

  • ड्राइवर 09 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Sachivalaya bharti शैक्षणिक योग्यता

बिहार विधानसभा सचिवालय में सुरक्षा गार्ड और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। जबकि ऑफिस अटेंडेंट के लिए 10वीं पास योग्यता होना चाहिए। इसके अलावा ड्राइवर के लिए 10वीं के साथ एलएमवी और एचएमवी का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Recruitment आवेदन शुल्क

  • सुरक्षा गार्ड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 675 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।, जबकि एससी/एसटी के लिए 180 रुपये का शुल्क देना होगा।

  • ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये और एससी/एसटी के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा।

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि एससी/एसटी के लिए 150 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा या ऑफलाइन शुल्क भुगतान केवल ई चालान मोड के माध्यम से कर सकते हैं।

Bihar Vidhan Sabha Recruitment आयुसीमा

बिहार विधानसभा सचिवालय में ऑफिस अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ), ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए, जबकि सुरक्षा गार्ड के लिए 18 से 25 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed