फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Teacher Recruitment: High court revoked ban on appointment of 1.25 lakh, reservation for candidates with disabilities

शिक्षक भर्ती: बिहार में सवा लाख अध्यापकों की बहाली, दिव्यांगों को मिलेगा आरक्षण, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Thu, 03 Jun 2021 09:30 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 03 Jun 2021 09:30 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तीन दिनों के अंदर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar Teacher Recruitment: High court revoked ban on appointment of 1.25 lakh, reservation for candidates with disabilities
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बिहार में सवा लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह फैसला पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनाया है। दरअसल, नेशनल ब्लाइंड फेडरेशन सहित अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय करोल की पीठ ने राज्य सरकार को बहाली प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तीन दिनों के अंदर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?
बता दें कि नेशनल ब्लाइंड फेडरेशन द्वारा दिव्यांग अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती में 4 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला आने तक सवा लाख प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। लेकिन गुरुवार को हुई सुनवाई में सरकार ने इस मांग को मान लिया है। इसलिए न्यायालय ने इस रोक को भी हटा दिया है। 

विज्ञापन


बहाली प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे 3 महिने
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बताते हैं कि सरकार ने एक हफ्ते में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की थी। हालांकि हाई कोर्ट के निर्देश अनुसार दिव्यांग अभ्यर्थियों को आरक्षण देना है। इसके साथ ही उन्हें आवेदन करने के लिए 15 दिनों का समय भी देना होगा। उसके बाद ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगा। ऐसे में भर्ती की पूरी प्रक्रिया करने में तकरीबन दो से तीन महीनों का समय लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed