फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar State Co-Operative Bank Internship 2025 for 24 Posts; Apply at biharscb.co.in; Salary 25000 monthly

BSCB Internship 2025: बैंक में इंटर्नशिप, हर महीने 25000 रुपये भी मिलेंगे; विवरण पढ़कर तुरंत भर दें फॉर्म

Mon, 08 Sep 2025 08:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 08:12 PM IST
सार

BSCB Internship 2025: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना रखने वालों के लिए बैंक में इंटर्नशिप का अवसर है। चयनित होने पर 25000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
Bihar State Co-Operative Bank Internship 2025 for 24 Posts; Apply at biharscb.co.in; Salary 25000 monthly
Banking Jobs - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Bihar State Co-Operative Bank: बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से को-ऑपरेटिव इंटर्न्स के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। चुने गए इंटर्न्स को हर महीने 25000 रुपये सैलरी भी दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत आवेदन कर दें, क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है।

विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2025 है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट biharscb.co.in. पर उपलब्ध आवेदन पत्र डाउनलोड करके और भरकर जमा करना होगा। गौरतलब है कि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, इसलिए समय गवांए बिना तुरंत आवेदन कर दें।

विज्ञापन

BSCB Internship Vacancy: कुल 24 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत इंटर्न के कुल 24 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 1 पद पटना के लिए और बाकी 23 पद अलग-अलग शहरों के लिए हैं। शहरों की सूची इस प्रकार है:

  1. पटलीपुत्र  
  2. मगध  
  3. आरा  
  4. सासाराम-भभुआ  
  5. औरंगाबाद  
  6. बेतिया  
  7. मुजफ्फरपुर  
  8. मोतिहारी  
  9. सीतामढ़ी  
  10. सुपौल  
  11. रोहिका  
  12. गोपालगंज  
  13. सीवान  
  14. बेगूसराय  
  15. भागलपुर  
  16. नालंदा  
  17. नवादा  
  18. खगड़िया  
  19. मुंगेर-जमुई  
  20. पूर्णिया  
  21. कटिहार  
  22. समस्तीपुर  
  23. वैशाली

हर महीने 25000 का मानदेय

चयनित उम्मीदवारों को इंटर्नशिप की अवधि के दौरान हर महीने 25,000 रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा। ध्यान रहे, यह नियुक्ति केवल ताजा उम्मीदवारों के लिए है और दोबारा नियुक्ति (Re-engagement) की अनुमति नहीं होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं और MBA/PGDM की डिग्री के साथ तैयारी कर चुके हैं। उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed