फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar SSC Laboratory Assistant Recruitment 2025, apply for 143 posts, check details

BSSC 2025 Recruitment: बिहार में प्रयोगशाला सहायक के ढेरों पदों पर भर्ती, 12वीं पास इस दिन से करें आवेदन

Thu, 01 May 2025 11:51 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 01 May 2025 11:51 AM IST
सार

Bihar SSC Laboratory Assistant Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar SSC Laboratory Assistant Recruitment 2025, apply for 143  posts, check details
BSSC Laboratory Assistant Recruitment - फोटो : freepik

विस्तार

BSSC Laboratory Assistant Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2025 से शुरू होकर 14 जून 2025 तक चलेगी। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 143 पदों को भरा जाएगा। इनमें सामान्य वर्ग (यूआर) के लिए 56 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 14 पद, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए 18 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के लिए 27 पद, बीसी महिला के लिए 5 पद, अनुसूचित जाति के लिए 22 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 1 पद निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता 

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा जारी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान स्ट्रीम के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विस्तृत शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक मानदंडों की जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क 

बीएसएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 540 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के लिए 135 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे ऑनलाइन माध्यमों से ही जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed