फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Sports Service Recruitment: 33 Vacancies, Online Applications Start from 2 september

BSS Recruitment 2025: बिहार खेल विभाग में भर्ती, स्नातक और खेल डिप्लोमा धारक के लिए मौका; जानें सभी डिटेल

Tue, 26 Aug 2025 05:58 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 26 Aug 2025 05:58 PM IST
सार

Bihar Sports Service Recruitment: बिहार खेल विभाग में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह अवसर स्नातक और खेल डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए है। सितंबर से इसके लिए आवेदन शुरू होंगे।

विज्ञापन
Bihar Sports Service Recruitment: 33 Vacancies, Online Applications Start from 2 september
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Bihar Sports Service: बिहार खेल विभाग के तहत बिहार खेल सेवा संवर्ग में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल 33 रिक्त पदों में जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक (खेल/युवा), व्याख्याता और शा.शि. महाविद्यालय शामिल हैं। उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर, 2025 से शुरू होंगे और 26 सितंबर, 2025 तक जमा किए जा सकते हैं।  

विज्ञापन

रिक्तियों के विवरण इस प्रकार है:

कोटि अनुमान्य पदों की कुल संख्या
अनारक्षित वर्ग 13
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 03
अनुसूचित जाति 05
अनुसूचित जनजाति 01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 06
पिछड़ा वर्ग 04
पिछड़े वर्ग की महिलाएं 01
कुल 33

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और राष्ट्रीय खेल संस्थान या मान्यता प्राप्त खेल विश्वविद्यालय से खेल कोचिंग में डिप्लोमा/पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


साथ ही, उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में देश या राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो या निर्धारित राष्ट्रीय/अंतर सेवा/अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए 01.08.2025 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु इस प्रकार निर्धारित है: अनारक्षित पुरुष 37 वर्ष, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) और अनारक्षित महिला 40 वर्ष, तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) 42 वर्ष।
 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में उम्मीदवारों की हिन्दी भाषा और दो बहुविकल्पीय (MCQ) पेपरों की परीक्षा होगी। दूसरे चरण में उनके खेल उपलब्धियों के प्रमाणपत्र और स्नातक प्रमाणपत्र की जांच की जाएगी और खेल कोचिंग पाठ्यक्रम के अंक देखे जाएंगे। तीसरे और अंतिम चरण में उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए हर अभ्यर्थी को 100 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अलावा, ऑनलाइन पेमेंट करते समय बैंक द्वारा थोड़े चार्ज भी लगाए जाएंगे। अगर किसी अभ्यर्थी ने आवेदन में आधार नंबर नहीं दिया है, तो उन्हें 200 रुपये अतिरिक्त Biometric शुल्क भी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed