Bihar SI Mains Admit Card: बीपीएसएससी ने जारी किया एसआई भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
Bihar SI Mains Admit Card: BPSSC की ओर से इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन रविवार 24 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर, 2021 को किया गया था।
विस्तार
Bihar SI Mains Admit Card: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने बिहार पुलिस एसआई भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अब इसे डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।
Bihar SI Mains Admit Card: इतने पदों पर होगी भर्तियां
बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 2, 213 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर और सर्जेंट के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती में 1998 पद एसआई के हैं और 198 पद सर्जेंट के। उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Bihar SI Mains Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
BPSSC की ओर से इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन रविवार 24 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर, 2021 को किया गया था। वहीं, इसके परिणाम 2 फरवरी, 2022 को जारी किए गए थे। परीक्षा में कुल 47,900 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की थी।
Bihar SI Mains Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।