Bihar Police Recruitment 2023: बिहार पुलिस में शुरू हुई बड़ी भर्ती, 21 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें आवेदन
Bihar Police Constable Recruitment 2023: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और अन्य इकाइयों में 21,391 कॉन्स्टेबल रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Police Constable Recruitment 2023: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और अन्य इकाइयों में 21,391 कॉन्स्टेबल रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों - लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट पर आधारित होगा।
एक अगस्त, 2022 को या उससे पहले 12वीं पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक अगस्त आयु सीमा निर्धारित करने की कट ऑफ डेट भी है। इन पदों के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार जिनकी आयु एक अगस्त, 2022 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं है, वे आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू होगी।
Bihar Police Constable Recruitment 2023: आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, “विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और अन्य यूनिट में कॉन्स्टेबल पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें। -
वेबसाइट पर न्यू यूजर के तौर पर अपना पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन पूरा करें। -
अपनी पंजीकरण डिटेल और यूजर रजिस्ट्रेशन आईडी पासवर्ड को संभालकर रखें। -
अब लॉग इन करके अपने आवेदन पत्र को पूरा भरें। -
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद परीक्षा व आवेदन शुल्क का भुगतान करें। -
भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए फॉर्म को सेव और डाउनलोड करें।