{"_id":"5fbe4b71db2bd93ac11b529d","slug":"bihar-police-admit-card-2020-released-for-forester-forest-guard-exam-know-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police Admit Card 2020: फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Bihar Police Admit Card 2020: फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
Wed, 25 Nov 2020 05:50 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 25 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा नोट्स बेचकर कमाई करने वाले छात्र की कहानी
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Police Admit Card 2020: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार पुलिस 2020 फॉरेस्टर एवं फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.nic.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-SSC: अब 22 दिसंबर से शुरू होगी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा, संशोधित शेड्यूल जारी
विज्ञापन
20 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा
फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। ध्यान रहे कि बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए, हर हाल में अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें लिखे निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। सीएसबीसी बिहार, फॉरेस्ट गार्ड के 484 और फॉरेस्टर के 236 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन कर रहा है। 20 दिसंबर को फॉरेस्टर पद की भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा होगी और 16 दिसंबर को फॉरेस्ट गार्ड के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-AIIMS: स्टेज 1 परीक्षा रिजल्ट जारी, aiimsexam.org पर ऐसे करें चेक
ऐसे डाउनलोड करें CSBC एडमिट कार्ड 2020
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा।
-इसके बाद आप जैसे ही अपनी जानकारी भरेंगे आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- आप अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।