{"_id":"5fbe219eb26a461e38514df9","slug":"ssc-stenographer-grade-c-d-exam-2019-rescheduled-check-revised-dates-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC: अब 22 दिसंबर से शुरू होगी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा, संशोधित शेड्यूल जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC: अब 22 दिसंबर से शुरू होगी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा, संशोधित शेड्यूल जारी
Wed, 25 Nov 2020 02:49 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 25 Nov 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
ssc
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा 2019 अब 22 दिसंबर से शुरू होगी। पहले ये परीक्षा 24 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर के बीच होनी थी। लेकिन अब परीक्षा 22 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक होगी। कर्मचारी चयन आयोग ने इसे लेकर संशोधित शेड्यूल जारी किया है। एसएससी ने अपने आधिकारिक अधिसूचना में बताया है कि अब यह परीक्षा पहले तय वक्त से दो दिन पहले आयोजित होगी।
विज्ञापन
इस परीक्षा को देने वाले अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in है। इस परीक्षा के लिए अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। आयोग जल्द ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2019 के पहले चरण यानि कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम का आयोजन पहले 24 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर के बीच होना था, लेकिन अब ये परीक्षा 22 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक आयोजित होगी। पहले ये परीक्षा 5 मई से 7 मई 2020 के बीच होनी थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद संशोधित शेड्यूल जारी हुआ था जिसमें 24 दिसंबर से परीक्षा शुरू होने की जानकारी दी गई थी। लेकिन अब आयोग ने फिर से संशोधित शेड्यूल जारी किया है जिसमें बताया गया है अब परीक्षा 22 दिसंबर से होगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा दो घंटे की होगी। इस परीक्षा में गलत जवाब देने पर अभ्यर्थियों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
विज्ञापन