Bihar Nyaya Mitra Jobs: बिहार ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के लिए आवेदन का आखिरी मौका, इस लिंक से भर दें फॉर्म
Bihar Nyay Mitra Bharti 2025: पंचायती राज विभाग, बिहार न्याय मित्र ग्राम कचहरी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इस भर्ती में जो उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Bihar Nyaya Mitra Recruitment 2025: बिहार पंचायती राज विभाग आज 15 फरवरी, 2025 को बिहार न्याय मित्र पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। भर्ती अभियान के माध्यम से 2436 रिक्तियों को भरा जाएगा।
पात्रता मानदंड
बिहार में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के लिए बिहार का डोमिसाइल होना जरूरी है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 जनवरी, 2025 को 25 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, कुछ आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी, क्योंकि यह एक संविदात्मक पद है, इसलिए अनुभवी उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। इसके लिए एलएलबी में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद, चयनित उम्मीदवारों को एक निश्चित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट stat.bihar.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर जाकर Bihar Panchayati Raj Department Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें। यहां खुद को पंजीकृत करें और एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें। इसके बाद मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।