फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar BTSC Industrial Training Institute Recruitment 2023 will apply at btsc.bih.nic.in from 19 september

Bihar BTSC: ट्रेड इंस्ट्रक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, कल जारी होगी विस्तृत अधिसूचना; इस दिन से करें अप्लाई

Sun, 17 Sep 2023 03:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 03:22 PM IST
सार

Bihar BTSC: बिहार तकनीकी सेवा आयोग आईटीआई ट्रेड इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 19 सितंबर से इन पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे। विस्तृत जानकारी आगे पढ़ें।
 

विज्ञापन
Bihar BTSC Industrial Training Institute Recruitment 2023 will apply at btsc.bih.nic.in from 19 september
BIhar BTSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Bihar BTSC Industrial Training Insitute Recruitment 2023: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने आईटीआई ट्रेड इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आने वाले, 19 सितंबर से होने जा रही है। एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - btsc.bih.nic.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। गौरतलब है कि आवेदन प्रक्रिया एक महीना चलने के बाद 18 अक्तूबर को समाप्त होगी।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत 1279 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा। बीटीसीएस द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, विस्तृत अधिसूचना 18 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कल आयोग की वेबसाइट पर विजिट करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। 

यह भर्ती अभियान श्रम संसाधन विभाग के तहत नियोजन और प्रशिक्षण निदेशालय (Training Side) के तहत विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों के व्यावसायिक प्रशिक्षकों की 1279 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन 19 सितंबर से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर निर्धारित है। भर्ती के संबंध में विस्तृत अधिसूचना कल यानी 18 सितंबर को जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed