Bihar AEDO Recruitment 2025: कल तक भरें जाएंगे फॉर्म, ग्रेजुएट अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन, जानें प्रक्रिया
BPSC Vacancy: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों के लिए आवेदन जल्द समाप्त होने वाले हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आयोग ने आवेदन विंडो को दोबारा ओपन किया है, जो कल यानी 12 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी। जो कल यानी 12 दिसंबर 2025 को बंद हो जाएगी। ऐसे में जो किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हाेना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो अनारक्षित पुरष के लिए 37 वर्ष उम्र निर्धारित की गई है। ओबीसी पुरुष व महिला के लिए 40 वर्ष और एससी व एसटी उम्मीदवार के लिए 42 वर्ष है। आयु की गणना एक अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क?
इस परीक्षा में बैठने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होगा।
परीक्षा की संभावित तिथियां
यह प्रतियोगी परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। संभावित तिथियां निम्न हैं-
10 एवं 11 जनवरी 2026
12 एवं 13 जनवरी 2026
15 एवं 16 जनवरी 2026
यह सूचना बिहार लोक सेवा आयोग, पटना ने जारी की है और अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक नोटिस व वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।
ये भी पढ़े: BPSC AEDO: हर दिन हजारों अभ्यर्थी कर रहे आवेदन, अब तक 7.70 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज; आप भी तुरंत भर लें फॉर्म
ऐसे भरें फॉर्म
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Online Application सेक्शन पर क्लिक करें।
- New Registration (One Time Registration) पर क्लिक करें और डिटेल भरें।
- लॉगिन करके आवेदन पत्र पूरी जानकारी के साथ भरें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।