BPSC AEDO: हर दिन हजारों अभ्यर्थी कर रहे आवेदन, अब तक 7.70 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज; आप भी तुरंत भर लें फॉर्म
BPSC AEDO Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग ने बताया कि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए हर दिन हजारों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। अब तक कुल 7.70 लाख से अधिक आवेदन आयोग को प्राप्त हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC AEDO Registration 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बताया कि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान कुछ अभ्यर्थियों को तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। सर्वर पर अस्थायी अधिक लोड होने के कारण कुछ अभ्यर्थियों को असुविधा हुई, बावजूद इसके आवेदन पोर्टल पूरी तरह सुचारु रूप से कार्यरत है।
आवश्यक सूचना
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (विज्ञापन सं. 87/2025) पद हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। कुछ अभ्यर्थियों को सर्वर लोड के कारण तकनीकी कठिनाइयां आ रही हैं, किंतु पोर्टल सुचारु रूप से कार्य कर रहा है।विज्ञापन विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025 है।
सभी अभ्यर्थियों… pic.twitter.com/phfHSoigJ8 — Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) September 25, 2025
पिछले चार दिनों में ऑनलाइन आवेदन संख्या
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा के लिए पिछले चार दिनों में प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का विवरण इस प्रकार है: 21 सितंबर 2025 को 70,106 आवेदन, 22 सितंबर 2025 को 65,104 आवेदन, 23 सितंबर 2025 को 72,873 आवेदन और 24 सितंबर 2025 को 87,115 आवेदन आयोग को प्राप्त हुए।
| तिथि | प्राप्त आवेदन की संख्या |
|---|---|
| 21 सितंबर 2025 | 70,106 |
| 22 सितंबर 2025 | 65,104 |
| 23 सितंबर 2025 | 72,873 |
| 24 सितंबर 2025 | 87,115 |
इस भर्ती के माध्यम से बिहार के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी कुल 935 पदों को भरा जाएगा, जिनमें अनारक्षित श्रेणी के 374, ईडब्ल्यूएस के 93, एससी के 150, एसटी के 10, ओबीसी के 168, बीसी के 112 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के 28 पद शामिल हैं।
7.70 लाख से अधिक आवेदन दर्ज
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद के लिए अब तक कुल 7.70 लाख से अधिक ऑनलाइन आवेदन आयोग को प्राप्त हो चुके हैं। आयोग सभी अभ्यर्थियों से आग्रह करता है कि वे संयम बनाए रखें और निर्धारित समय सीमा से पूर्व अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2025 है और इस तिथि में किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X