BHEL recruitment 2022: भेल में इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 150 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज
BHEL recruitment 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 31 अक्तूबर, 01 और 02 नवंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHEL recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड/BHEL की ओर से इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती 150 पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर जमा कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया और भर्ती का विवरण बताएंगे...
आवेदन की आखिरी तारीख आज
भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 04 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर लें। आवेदन आज शाम 05 बजे समाप्त हो जाएंगे।
कब होगी परीक्षा?
भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 31 अक्तूबर, 01 और 02 नवंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को परीक्षा से कुछ ही दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 सितंबर, 2022 तक अधिकतम 29 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Current Job Openings के टैब पर क्लिक करें।
- अब आपको संबंधित भर्ती का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।