फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BHEL में निकली बंपर भर्तियां, अंतिम तिथि है नजदीक, जल्द करें आवेदन

Mon, 29 Oct 2018 05:35 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
bhel recruitment 2018 apply for 250 posts know how to apply
- फोटो : self
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 7 नवंबर निर्धारित की गई है। आपको बता दें कि कुल 250 पदों के लिए ये भर्तियां हो रही हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.bhel.com पर जाकर कर सकते हैं। टेक्निशियन ट्रेड अप्रेंटिस के पदों के लिए ये भर्तियां हो रही हैं। इन पदों के लिए जरूरी योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बी.टेक की डिग्री तय की गई है। उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
bhel recruitment 2018 apply for 250 posts know how to apply

पदों का विवरण-

पद संख्या- 250 पद
पदों के नाम- टेक्निशियन ट्रेड अप्रेंटिस


जरूरी योग्यता-
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बी.टेक की डिग्री होनी अनिवार्य है साथ ही एक साल का डिप्लोमा किया होना जरूरी है।

bhel recruitment 2018 apply for 250 posts know how to apply

मुख्य तिथि-

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि– 7 नवंबर, 2018
  • इंटरव्यू की घोषणा– 12 दिसंबर 2018
  • इंटरव्यू के लिए तय की गई तिथियां– 21 दिसम्बर, 2018 से 27 दिसंबर 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
bhel recruitment 2018 apply for 250 posts know how to apply

ऐसे करें आवेदन-

उम्मीदवार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन करे सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन करना चाहते हैं तो बीएचईएल की ऑफिशियल वेबसाइट bhel.com के माध्यम से कर सकते हैं जबकि जो उम्मीदवार ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं वे नीचे दिए पते पर सीधे जाएंगे।

पता-

उप महाप्रबंधक, कक्ष संख्या- 29 भूतल
मानव संसाधन विभाग, मुख्य प्रशासनिक भवन
बी.एच. पी.एल हीप रानीपुर हरिद्वार (उत्तराखंड)- 249403

विज्ञापन
bhel recruitment 2018 apply for 250 posts know how to apply

आयु सीमा-

उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन-

पदों के लिए उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू में किए गए आपके प्रदर्शन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed