फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BEL Probationary Engineer and other posts Recruitment 2023 Apply online at bel-india.in

BEL Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरी का मौका, चुने गए तो लाखों में होगी सैलरी

Sat, 07 Oct 2023 05:52 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 07 Oct 2023 05:52 PM IST
सार

BEL Recruitment 2023: बीईएल भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत एक नवरत्न कंपनी है। जो सेना के अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण करती है। यहां समय-समय पर नौकरियां निकलती रहती हैं।

विज्ञापन
BEL Probationary Engineer and other posts Recruitment 2023 Apply online at bel-india.in
jobs

विस्तार

BEL Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में प्रोबेशनरी इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अगर आप भी इस संस्थान में नौकरी की इच्छा रखते हैं तो बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

BEL Recruitment रिक्तियों का विवरण

बीईएल भर्ती अभियान का लक्ष्य 232 पदों को भरना है। पदों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • प्रोबेशनरी इंजीनियर (Probationary Engineer) 205 पद

  • प्रोबेशनरी अधिकारी (Probationary Officer) 12 पद 

  • परिवीक्षाधीन लेखा अधिकारी (Probationary Accounts Office) 15 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

BEL Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

  • प्रोबेशनरी इंजीनियर - बी.ई/बी.टेक/बी.एससी इंजीनियरिंग स्नातक

  • प्रोबेशनरी ऑफिसर - दो साल का एमबीए/एमएसडब्ल्यू/पीजी डिग्री/मानव संसाधन प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/कार्मिक प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा

  • प्रोबेशनरी अकाउंटेंट - सीए/सीएमए फाइनल

विज्ञापन

BEL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। (आवेदन शुल्क 1000 रुपये + जीएसटी) जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से किया जाना है।
इसे भी पढ़ें: BEL Recruitment 2023: ग्रेजुएट हैं तो बीईएल में नौकरी का मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

BEL Recruitment 2023 वेतन

प्रोबेशनरी इंजीनियर, प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से लेकर 1,40,000 रुपये तक वेतन मिल सकता है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed