{"_id":"67b2de445223be99b303002e","slug":"bank-of-maharashtra-scale-ii-to-vii-officer-recruitment-2025-registration-last-date-know-how-to-apply-online-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banking Jobs: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में नौकरी का सुनहरा मौका, 172 पदों के लिए तुरंत करें पंजीकरण; अंतिम तिथि आज","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Banking Jobs: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में नौकरी का सुनहरा मौका, 172 पदों के लिए तुरंत करें पंजीकरण; अंतिम तिथि आज
Mon, 17 Feb 2025 12:30 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:30 PM IST
सार
Bank Of Maharashtra Vacancy: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्नातक और परास्नातक उम्मीदवारों के लिए 172 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज बंद हो जाएगी। यह भर्ती स्केल II, III, IV, V, VI एवं VII अधिकारी के पदों पर की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
Bank Of Maharashtra Recruitment 2025: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्केल II, III, IV, V, VI और VII अधिकारी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज 17 फरवरी 2025 है। यह भर्ती अभियान कुल 172 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होगी। योग्य उम्मीदवार बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bank Of Maharashtra Vacancy: भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुल 172 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में विभिन्न प्रकार के उच्च पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें प्रमुख पदों पर जनरल मैनेजर से लेकर सीनियर मैनेजर तक शामिल हैं।
विज्ञापन
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|
| इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/डिजिटल बैंकिंग/आईटी सिक्योरिटी/आईएस ऑडिट | 32 |
| इंटीग्रेटेड रिस्क मैनेजमेंट | 31 |
| कपंनी सेक्रेटरी | 1 |
| इंजीनियर्स | 6 |
| इकोनॉमिस्ट | 3 |
| ट्रेजरी/इंटरनेशनल बिजनेस | 18 |
| ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट | 1 |
| पब्लिक रिलेशन | 1 |
| सिक्योरिटी | 1 |
| क्रेडिट | 67 |
| फाइनेंसियल मैनेजमेंट एंड अकाउंट्स | 5 |
| एएमएल एंड सीएफटी | 5 |
| आर्किटेक्ट | 1 |
पात्रता और मापदंड
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास विभिन्न शैक्षिक योग्यताएं जैसे ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में आवश्यक शैक्षिक योग्यता पूरी करनी होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।Bank Of Maharashtra Selection Process: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर एक चयन परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और व्यक्तिगत साक्षात्कार/चर्चा शामिल है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जो 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 अंक (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 45 अंक) प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन
आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज
- उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
- 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र और मार्कशीट
- डिप्लोमा और स्नातक सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट, डिग्री प्रमाण पत्र
- स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाण पत्र
- व्यावसायिक डिग्री प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- संक्षिप्त बायोडाटा
आवेदन शुल्क
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को 118 रुपये का शुल्क देना होगा।Bank Of Maharashtra Application Process: आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर "करेंट ओपनिंग" सेक्शन में जाएं।
- भर्ती से संबंधित "Application Link" पर क्लिक करें।
- 4पंजीकरण के लिए मांगी गई जानकारी भरें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- लॉग इन करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
- अंतिम रूप से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें।