फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank Of Maharashtra Scale II to VII Officer Recruitment 2025; Apply for 172 posts till 17 Feb

Bank Of Maharashtra: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 172 पदों पर भर्ती, स्नातक-स्नातकोत्तर करें आवेदन; पढ़ें विवरण

Wed, 29 Jan 2025 04:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 04:19 PM IST
सार

Bank Of Maharashtra: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्नातक और परास्नातक उम्मीदवारों के लिए 172 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती स्केल II, III, IV, V, VI एवं VII अधिकारी के पदों पर की जाएगी। भर्ती से जुड़ा विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
Bank Of Maharashtra Scale II to VII Officer Recruitment 2025; Apply for 172 posts till 17 Feb
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, Bank Of Maharashtra - फोटो : एएनआई

विस्तार

Bank Of Maharashtra Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्केल II, III, IV, V, VI एवं VII अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Bank Of Maharashtra Vacancy: भर्ती विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्केल II, III, IV, V, VI एवं VII ऑफिसर के कुल 172 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर जैसे पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता एवं मापदंड

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास पदानुसार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/इंजीनियरिंग डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री आदि होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 22 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

Bank Of Maharashtra Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • चयन परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और व्यक्तिगत साक्षात्कार/चर्चा के माध्यम से होगा। बैंक द्वारा उम्मीदवारों की योग्यता, उपयुक्तता/अनुभव आदि के संदर्भ में पात्र उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आवेदनों की प्रारंभिक जांच की जा सकती है।
  • अंतिम चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार/चर्चा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों का होगा, जिसे पास करने के लिए कम से कम 50 अंक (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के मामले में 45) प्राप्त करने होंगे।
  • बैंक प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर चयन का तरीका बदलने का अधिकार रखता है।

आवेदन करते समय होगी इन दस्तावेजों की जरूरत

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करते समय अपलोड किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • 12वीं प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • डिप्लोमा प्रमाण पत्र के साथ सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट, जहां भी लागू हो
  • स्नातक सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट के साथ डिग्री प्रमाण पत्र
  • स्नातकोत्तर सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट के साथ डिग्री प्रमाण पत्र
  • व्यावसायिक डिग्री: - सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट के साथ डिग्री प्रमाण पत्र
  • प्रमाण पत्र: पात्रता मानदंड में निर्दिष्ट अतिरिक्त प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • अनुभव पत्र में से एक के साथ संक्षिप्त बायोडाटा जमा करना सुनिश्चित करें।


ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, ऐसा न करने पर आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

Bank Of Maharashtra Application Process: ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in. पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर करेंट ओपनिंग वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको भर्ती से संबंधित Application Link पर क्लिक करना होगा।
  • अब वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • पंजीकरण होने के बाद लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed