फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Baroda SO Recruitment 2022 For 226 Posts at bankofbaroda.in Know How to Apply Online Sarkari Naukri

Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में सैकड़ों पदों पर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

Tue, 05 Jul 2022 08:57 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 08:57 AM IST
सार

Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान में आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई, 2022 को है।

विज्ञापन
Bank of Baroda SO Recruitment 2022 For 226 Posts at bankofbaroda.in Know How to Apply Online Sarkari Naukri
Bank of Baroda Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के सैकड़ों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का विवरण..

विज्ञापन

इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान में आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई, 2022 को है। बता दें कि बैंक की नौकरी के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले को सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर है भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा में जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 325 निर्धारित की गई है। इनमें से 75 रिक्तियां रिलेशनशिप मैनेजर SMG/SIV, 100 रिलेशनशिप मैनेजर MMG/SIII, 100 क्रेडिट एनालिस्ट MMG/SIII और 50 क्रेडिट एनालिस्ट MMG/SII के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा जीडी/साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता-:

  • रिलेशनशिप मैनेजर: ग्रेजुएशन और फायनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या एक वर्ष का डिप्लोमा। 
  • क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/SIII): ग्रेजुएशन और फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या CA/CMA/CS/CFA
  • क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/SII): ग्रेजुएशन और सीए।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Current Opportunities के सेक्शन में जाएं।
  • अब संबंधित भर्ती के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed