फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Baroda LBO Jobs 2025: Apply Now for 2500 Graduate-Level Vacancies Before Deadline

BOB LBO: बीओबी में 2500 पदों पर बंद होने जा रही है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! स्नातक हैं तो अभी भर दें फॉर्म

Sat, 02 Aug 2025 12:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 02 Aug 2025 12:55 PM IST
सार

BOB LBO Job 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकेशन बिजनेस ऑफिसर के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। 3 अगस्त 2025 को आवेदन की आखिरी तारीख है। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द पर जाकर आवेदन करें।

विज्ञापन
Bank of Baroda LBO Jobs 2025: Apply Now for 2500 Graduate-Level Vacancies Before Deadline
BOB Jobs - फोटो : ANI

विस्तार

BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) द्वारा निकाली गई लोकेशन बिजनेस ऑफिसर (LBO) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल, 3 अगस्त 2025 को समाप्त हो रही है, जो भी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे जल्द से जल्द बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2500 पदों को भरा जाना है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। बैंकिंग, फाइनेंस या सेल्स फील्ड में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन 

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले योग्य आवेदकों की स्क्रीनिंग या शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल चयन होगा।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार निर्धारित है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और SC/ST/PwD वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed