यूपी: बीएड की काउंसलिंग आज से, जानिए पूरा कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में प्रदेश भर के केंद्रों पर शुक्रवार से बीएड की काउंसलिंग शुरू हो रही है। पहले दिन एक से पांच हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की एजूकेशन बिल्डिंग में होने वाली काउंसलिंग में पहले दिन करीब ढाई सौ अभ्यर्थी काउंसलिंग को आएंगे।
सत्र 2015-16 के लिए बीएड काउंसलिंग का आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय है। पूर्व आयोजक विश्वविद्यालय बीयू की तर्ज पर ही इस बार काउंसलिंग के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं।
कार्यक्रम के मुताबिक पहले दिन एक से पांच हजार, 6 जून को 5001 से 12000, सात को 12001 से 22000, आठ को 22001 से 34000, नौ को 34001 से 46000, दस को 46001 से 58000 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
इसी तरह ग्यारह जून को 58001 से 70000, बारह को 70001 से 85000, तेरह को 85001 से 100000, चौदह को 100001 से 115000, पंद्रह को 115001 से 130000, सोलह को 130001 से 145000, सत्रह जून को 145001 से अंतिम रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
अपनी सुरक्षा का खुद रखना होगा ध्यान
काउंसलिंग को आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ काउंसलिंग शुल्क 500 रुपये एवं कॉलेज फीस के पांच हजार रुपये के किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक के क्रमश: दोनों ड्राफ्ट लेकर आने होंगे, जो वित्त अधिकारी, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के नाम देय होंगे।
काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को एनआईसी द्वारा उनके मोबाइल पर भेजे गए पासवर्ड के आधार पर अपनी च्वाइस फिलिंग में विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय का चयन निर्धारित समय में करना होगा। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी को शासन द्वारा निर्धारित शुल्क को तीन दिन के अंदर जमा करना पड़ेगा। सीट कंफर्मेशन पत्र अभ्यर्थियों को फीस जमा करने पर ही दिया जाएगा।
केंद्रों पर काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को अपनी ‘सुरक्षा’ का खुद ख्याल रखना होगा। बीते सत्र में काउंसलिंग के दौरान हुईं गड़बड़ियां किसी से छुपी नहीं हैं। प्रदेश भर के सैकड़ों अभ्यर्थियों की गोपनीय जानकारियां हासिल कर जालसाजों ने मनमाफिक कॉलेज की च्वाइस लॉक कर दी थी।
इस बार भी काउंसलिंग को आने वाले अभ्यर्थियों को पासवर्ड व अहम दस्तावेजों को लेकर बेहद सचेत रहना होगा। किसी भी व्यक्ति के हाथ यह नहीं लगने चाहिए। वरना जालसाजों का शिकार होने में देरी नहीं लगेगी।