Assam Police Recruitment 2024: असम में पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर होंगी भर्तियां, 01 फरवरी से शुरू होगा आवेदन
Assam Police Constable Recruitment 2024: असम में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इससे संबंधित अधिसूचना जारी हो चुकी है।
विस्तार
Assam Police Recruitment 2024: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) असम ने कॉन्स्टेबल के 269 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण की तिथियां
एसएलपीआरबी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 01 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2024 तक है। उम्मीदवार किसी भी असुविधा से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे।
Assam Police शैक्षणिक योग्यता- आयुसीमा
असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से एचएसएलसी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2024 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को अपना नाम असम में स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकृत कराना होगा।
Assam Police Recruitment चयन प्रक्रिया
असम पुलिस कॉन्स्टेबल चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) शामिल होगा। पीएसटी/पीईटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे।