फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam police constable admit card 2024 Released on slprbassam.in; exam from October 3

Assam Police Constable Exam: असम पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड

Mon, 23 Sep 2024 01:26 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 23 Sep 2024 01:26 PM IST
सार

Assam Police Constable Admit Card 2024: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Assam police constable admit card 2024 Released on slprbassam.in; exam from October 3
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Assam Police Constable Admit Card 2024: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) असम ने असम पुलिस कांस्टेबल 2024 भर्ती के शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पीएसटी, पीईटी परीक्षा 3 अक्तूबर से आयोजित होने वाली है। 

विज्ञापन


कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) उत्तीर्ण करने वाले पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (slprbassam.in) के माध्यम से असम पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जन्म तिथि के साथ फोन नंबर या एप्लिकेशन आईडी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। 
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करने वाले उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 8826762317 पर संपर्क कर सकते हैं या slprbadmitcard@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


असम पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, फोटो, परीक्षा तिथि और समय, स्थान, लिंग, हस्ताक्षर और उम्मीदवारों के लिए निर्देश जैसे विवरण होंगे। भर्ती अभियान का उद्देश्य असम पुलिस विभाग में कुल 5,574 कांस्टेबल पदों को भरना है। पीएसटी, पीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार अपने असम पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (slprbassam.in) पर जाएं। 
  • होमपेज पर उपलब्ध 'पीएसटी और पीईटी के लिए असम पुलिस एडमिट कार्ड 2024' लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • पीएसटी और पीईटी के लिए असम पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें। 
  • अब आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed