फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Police Commando Result 2022 Released at slprbassam.in for pet and pst exam know how to check sarkari result

Assam Police Commando Result: असम पुलिस ने जारी किया कांस्टेबल भर्ती शारीरिक परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें 

Sat, 11 Jun 2022 11:20 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 11 Jun 2022 11:20 AM IST
सार

SLPRB, असम ने राज्य में कमांडो बटालियन के लिए कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए  पीईटी और पीएसटी परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 को किया था।

विज्ञापन
Assam Police Commando Result 2022 Released at slprbassam.in for pet and pst exam know how to check sarkari result
Assam Police Commando Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Assam Police Commando Result: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम ने असम कमांडो बटालियन के अंतर्गत कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पीईटी और पीएसटी परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपना परिणाम कैसे चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन

Assam Police Commando Result: कब हुई थी परीक्षा?
SLPRB, असम ने राज्य में कमांडो बटालियन के लिए कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए  पीईटी और पीएसटी परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 को किया था। परीक्षा के बाद वहीं शुक्रवार 10 जून, 2022 को परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से बोर्ड कुल 2450 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Assam Police Commando Result: भर्ती का विवरण 

कुल पदों पदों की संख्या- 2450

  • कांस्टेबल (AB) पुरुष और ट्रांसजेंडर- 2220
  • कांस्टेबल (AB) महिला- 180
  • कांस्टेबल (AB) नर्सिंग- 50

 

विज्ञापन

Assam Police Commando Result: अब अगले चरण की तैयारी
पीएसटी और पीईटी परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें अब भर्ती के अगले चरण साइकोमेट्रिक टेस्ट में भाग लेना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। 

कैसे डाउनलोड करें परिणाम?

परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-: 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित भर्ती के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed