फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   ASML-Tata Electronics Deal to Create Huge Employment Opportunities in India

Rozgar Mela: ASML और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच समझौता, PM बोले- भारत में रोजगार के अनगिनत नए अवसर पैदा होंगे

Sat, 23 May 2026 12:43 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 23 May 2026 12:43 PM IST
सार

Rozgar Mela 2026: आज रोजगार और तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ा कदम देखने को मिला है, जहां ASML और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी भारत में रोजगार के अनगिनत नए अवसर पैदा करेगी और देश को तकनीकी विकास के नए युग में आगे ले जाएगी।

विज्ञापन
ASML-Tata Electronics Deal to Create Huge Employment Opportunities in India
Rozgar Mela 2026 - फोटो : https://x.com/BJP4India

विस्तार

19th Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए 19वें रोजगार मेले में 51,000 से अधिक नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिला।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कई अहम बातों का जिक्र किया। उन्होंने अपनी हाल की विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत को लेकर रुचि बहुत बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि वह दो दिन पहले ही 5 देशों की यात्रा से लौटे हैं, जहां उन्होंने कई वैश्विक नेताओं और बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इन चर्चाओं में यह बात साफ दिखी कि दुनिया भारत के युवाओं और तकनीकी प्रगति से बहुत प्रभावित है और भारत के विकास के साथ जुड़ना चाहती है।

विज्ञापन

विदेश यात्रा और भारत की वैश्विक छवि पर प्रधानमंत्री का बयान

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभव बहुत जरूरी है और ऐसी साझेदारियां उनके लिए नए अवसर और बेहतर भविष्य के रास्ते खोल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा ASML और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच एक अहम समझौता हुआ है। भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिनके साथ इस कंपनी ने साझेदारी की है। यह समझौता भारत में रोजगार के अनगिनत नए अवसर पैदा करेगा और देश को अगली पीढ़ी की तकनीक (Next Generation Technology) में प्रवेश दिलाने का एक महत्वपूर्ण द्वार साबित होगा।

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स और रोजगार का बढ़ता दायरा

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता बन चुका है और देश के अंदर ही पूरी इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन तैयार की जा रही है। पीएलआई (PLI) योजना के कारण भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है और इससे युवाओं के लिए लाखों रोजगार के अवसर बन रहे हैं। सरकार और निजी कंपनियां मिलकर बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं, जिससे युवाओं को देश के भीतर ही काम मिल रहा है और उनके सपनों को नई दिशा मिल रही है।

सेमीकंडक्टर तकनीक से वैश्विक नेतृत्व की ओर

उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य विकसित भारत 2047 के विजन के साथ आगे बढ़ना है। इसके लिए देश हर क्षेत्र में लगातार निवेश कर रहा है, जिससे नए रोजगार पैदा हो रहे हैं। खासकर सेमीकंडक्टर क्षेत्र में पूरी सप्लाई चेन तैयार की जा रही है और आने वाले समय में भारत की 10 प्रमुख सेमीकंडक्टर इकाइयाँ वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed