अगर आप भारतीय सेना की नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको यहां एक ऐसी नौकरी के बारे में बता रहे हैं जो आपके बेहद काम की है। दरअसल, भारतीय सेना ने डेंटल कॉर्प्स 2021 अभियान के तहत कई रिक्तियां निकाली हैं, जिनके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 37 है और अभ्यर्थी 18 मई या इससे पहले इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन अपना आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद अभ्यर्थी आर्मी डेंटल कॉर्प्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी 2021: भारतीय सेना में निकली हैं नौकरियां, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 19 अप्रैल से ही हो चुकी है। लेकिन अभ्यर्थी 18 मई शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा के जरिए होगा। अभ्यर्थियों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा जो लिखित परीक्षा के जरिए होगा। इसके बाद साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षा होगा और फिर भर्ती होगी।
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत - 19 अप्रैल
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 18 मई
इसे भी पढ़ें-भारतीय नौसेना भर्ती 2021: बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 2500 पदों पर निकलीं हैं बंपर भर्तियां
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास 50 फीसदी अंकों के साथ बीडीएस डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज से होनी चाहिए।। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता और रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
इसे भी पढ़ें-बीईएल भर्ती 2021: उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत आठ रीजन के 268 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां