फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीईएल भर्ती 2021: उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत आठ रीजन के 268 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

Thu, 22 Apr 2021 03:54 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 22 Apr 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Bharat Electronics Limited recruiting project engineer in mp, up, punjab, rajasthan, gujarat, assam, jammu and kashmir, delhi
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2021 - फोटो : social media

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 268 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के 8 रीजन के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 21 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बीईएल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को संविदा के आधार पर भर्ती किया जाएगा।  इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

Bharat Electronics Limited recruiting project engineer in mp, up, punjab, rajasthan, gujarat, assam, jammu and kashmir, delhi
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2021 - फोटो : Luxatic

पदों का विवरण

कुल पद - 268

  • पंजाब – 64 पद
  • गुजरात – 36 पद
  • उत्तर प्रदेश – 48 पद
  • जम्मू एवं कश्मीर – 48 पद
  • राजस्थान – 24 पद
  • असम – 24 पद
  • दिल्ली – 12 पद
  • मध्य प्रदेश – 12 पद
यह भी पढ़ें - भर्ती प्रक्रिया में आई रुकावट: कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुईं ये 6 परीक्षाएं
Bharat Electronics Limited recruiting project engineer in mp, up, punjab, rajasthan, gujarat, assam, jammu and kashmir, delhi
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2021 - फोटो : file photo

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 21 अप्रैल, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 5 मई, 2021

आयु सीमा - 1 अप्रैल 2021 को अभ्यर्थी की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।  

शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित ट्रेड में बीई या बीटेक की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - पीएफसी भर्ती 2021 : मैनेजर और ऑफिसर के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां, वेतन 2 लाख रुपये तक

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Electronics Limited recruiting project engineer in mp, up, punjab, rajasthan, gujarat, assam, jammu and kashmir, delhi
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2021 - फोटो : istock

आधिकारिक अधिसूचना - 

यह भी पढ़ें - राइफल फैक्ट्री ईशापुर भर्ती 2021 : रक्षा मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, फौरन करें आवेदन 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed