APSC AE Recruitment 2023: असम सहायक अभियंता के पद पर आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई
APSC AE recruitment 2023: असम लोक सेवा आयोग में सहायक अभियंता के पद पर आवेदन करने का आज अंतिम दिन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
APSC AE Recruitment पदों का विवरण
असम लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य लोक निर्माण सड़क (PWRD) और लोक निर्माण (B&NH) विभाग [PW(B&NH)D] के एक संयुक्त संवर्ग के तहत कुल 244 सहायक अभियंता पदों को भरना है।
APSC AE Recruitment सैलरी और आयु-सीमा
असम लोक सेवा आयोग में सहायक अभियंता के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,700 ग्रेड पे के तहत 30,000 से 1,10,000/- रुपये का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा एक जनवरी 2023 के मुताबिक 21 से 38 साल निर्धारित की गई है।
APSC AE Recruitment शैक्षणिक योग्यता
असम लोक सेवा आयोग में सहायक अभियंता के पद पर सरकार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
APSC AE Recruitment आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 297 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / एमओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 197 रुपये का शुल्क देना होगा। साथ ही बीपीएल और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा, बल्कि 47 रुपये शुल्क का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।
APSC AE Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
-
"ऑनलाइन भर्ती पोर्टल" पर जाएं।
-
सहायक अभियंता पदों के तहत “यहां आवेदन करें” पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण करें और रिक्तियों के लिए आवेदन करें।
-
विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।