APPSC परीक्षा की आंसर की जारी, ये रहा सीधा लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
APPSC ग्रुप 3 पंचायत सचिव 2019 प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी आज, 26 अप्रैल 2019 को जारी कर दी गई है। पंचायत सचिव प्रारंभिक उत्तर कुंजी आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट psc.ap.gov.in पर घोषित कर दी गई है।
आपको बता दें कि, उत्तर कुंजी उन उम्मीदवारों के लिए है जो अधीनस्थ सेवा (सामान्य भर्ती-समूह-तृतीय सेवा) परीक्षा में पंचायत सचिव (ग्रेड IV) एपी पंचायत राज के लिए उपस्थित हुए थे। तो वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एपीपीएससी पंचायत सचिव 2019 प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
APPSC पंचायत सचिव 2019 प्रारंभिक उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोडः
- आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं।
- "पंचायत सचिव 2019 उत्तर कुंजी" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
APPSC ग्रुप 3 पंचायत सचिव 2019 प्रारंभिक उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।