{"_id":"624dc71cb6eac712105505a9","slug":"approx-2-lakh-candidate-get-jobs-in-central-departments-in-previous-5-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र 2022: बीते पांच साल में करीब 2 लाख उम्मीदवारों को मिली केंद्रीय विभागों में नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
बजट सत्र 2022: बीते पांच साल में करीब 2 लाख उम्मीदवारों को मिली केंद्रीय विभागों में नौकरियां
Wed, 06 Apr 2022 10:31 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:31 PM IST
सार
एसएससी ने साल 2017-2018 से लेकर 2021-2022 तक कुल 1,85,734 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। वहीं, इस दौरान संघ लोक सेवा आयोग ने 27,764 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
विज्ञापन
Dr Jitendra Singh
- फोटो : Social Media
विस्तार
बुधवार को बजट सत्र के दौरान चर्चा में यह बात सामने आई की बीते पांच सालों में करीब 2 लाख उम्मीदवारों को केंद्रीय विभागों में सरकारी नौकरी मिली है। कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी के माध्यम से 1,85,734 और वहीं, संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से 24,836 उम्मीदवारों को नौकरी दी गई है। इस बात का खुलासा राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि देश में रोजगार सृजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। इनमें प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना, गरीब कल्याण रोजगार अभियान, आत्मानिर्भर भारत रोजगार शामिल हैं। इसके अलावा पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना, पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन आदि भी शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
इतने पदों पर भर्तियां
एसएससी ने साल 2017-2018 से लेकर 2021-2022 तक कुल 1,85,734 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। वहीं, इस दौरान संघ लोक सेवा आयोग ने 27,764 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर एसएससी की ओर से 1,74,744 और 24,836 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। साल 2021-2022 के बीच कुल 33,722 पदों पर, साल 2020-2021 के दौरान 73,105, साल 2019-2020 के बीच 19,921 , साल 2018-2019 के बीच 21,147 और वहीं साल 2017-2018 के बीच 51,685 उम्मीदवारों की भर्ती की गई है।
विज्ञापन