फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Apply for these three jobs from October 6 to October 13

छह अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक इन तीन नौकरियों के लिए करें आवेदन

Tue, 29 Sep 2020 12:56 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 29 Sep 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Apply for these three jobs from October 6 to October 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको तीन नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए आप छह अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, राइट्स लिमिटेड और यूपी विधानसभा परिषद सचिवालय के लिए हैं। आइए इन नौकरियों के बारे में ज्यादा जानकारी विस्तार से जानते हैं

विज्ञापन


 

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में कॉन्ट्रैक्चुअल पद के लिए कई नौकरियां निकली हैं। यहां कॉन्ट्रैक्चुअल साइंटिस्ट-बी (मेडिकल) पद के लिए 20 नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना है। आवेदन की आखिरी तारीख छह अक्टूबर है। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  http://bmhrc.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

राइट्स लिमिटेड
राइट्स लिमिटेड में मैनेजर व अन्य कई पदों के लिए नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों में पदों की संख्या आठ है। इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना है। आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर है। इन नौकरियों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rites.com/ विजिट करें।


यूपी विधानसभा सचिवालय
यूपी विधानसभा सचिवालय में रिव्यू ऑफिसर व अन्य पदों के लिए नौकरियां निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर है। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upvpsecruitment.org पर विजिट करें। इन नौकरियों के लिए पदों की संख्या 73 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed