Anna University Recruitment 2023: सहायक प्रोफेसर-लाइब्रेरियन सहित कई पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
Anna University Chennai Recruitment 2023: अन्ना विश्वविद्यालय विभाग चेन्नई में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Anna University Recruitment 2023: अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई में सहायक प्रोफेसर, सहायक लाइब्रेरियन और सहायक निदेशक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट annauniv.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में चल रही है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 13 दिसंबर 2023 तक है, जबकि ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2023 तक है।
Anna University रिक्तियों का विवरण
अन्ना विश्वविद्यालय में 232 पदों पर सहायक प्रोफेसर, सहायक लाइब्रेरियन और सहायक निदेशक रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- सहायक प्रोफेसर 205 पद
- सहायक लाइब्रेरियन 14 पद
- सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा) 13 पद
Anna University Job Vacancy शैक्षणिक योग्यता
अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई में सहायक प्रोफेसर, सहायक लाइब्रेरियन और सहायक निदेशक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्हें संबंधित पद के लिए एमपी एड.,एमससी,एमए, एमबीए,एमई,एमटेकऔर पीएचडी किया होना जरूरी है।