फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Ambedkar University Delhi Recruitment 2025: Teaching and Non-Teaching Posts with Salary up to 2.18 Lakh

DU Vacancy 2025: डीयू में चल रही है टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, सैलरी 2.18 लाख तक; आज ही करें आवेदन

Sun, 28 Dec 2025 02:57 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 28 Dec 2025 02:57 PM IST
सार

Ambedkar University Delhi Recruitment 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और अन्य पदों पर आवेदन किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन आज ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ambedkar University Delhi Recruitment 2025: Teaching and Non-Teaching Posts with Salary up to 2.18 Lakh
Dr. B.R. Ambedkar University Delhi - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@aud.delhi.gov.in/)

विस्तार

Ambedkar University Jobs 2025: अगर आप टीचिंग या नॉन-टीचिंग जॉब की तलाश में हैं तो अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इनमें प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन समेत कई पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने अपने 13 स्कूलों में विभिन्न स्ट्रीम में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इनमें स्कूल ऑफ कल्चर एंड क्रिएटिव एक्सप्रेशन, स्कूल ऑफ डिजाइन और स्कूल ऑफ डेवलपमेंट प्रमुख हैं।

प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी/डॉक्टरेट की डिग्री और न्यूनतम 8-10 साल का अनुभव होना आवश्यक है। अन्य पदों के लिए भी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन के लिए योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री और NET/SLET/SET एग्जाम पास होना जरूरी है।

असिस्टेंट प्रोफेसर लाइब्रेरियन के लिए उम्मीदवार के पास इंग्लिश कम्युनिकेशन और लैंग्वेज में पोस्ट ग्रेजुएशन (न्यूनतम 55% अंक), B.Ed की डिग्री और NET/SLET पास होना आवश्यक है। आवेदन से पहले आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए अनारक्षित, OBC और EWS उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST, PWD और महिला उम्मीदवार इस फॉर्म को बिना किसी शुल्क के अप्लाई कर सकते हैं।

 
पदनाम वेतन स्तर वेतन सीमा
प्रोफेसर 14 1,44,200 - 2,18,200
एसोसिएट प्रोफेसर 13A 1,44,200 - 2,18,200
सहायक प्रोफेसर 10 1,31,400 - 2,10,800
पुस्तकालय अध्यक्ष 14 57,700 - 92,500
सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष 10 1,44,200 - 2,18,200
शारीरिक शिक्षा एवं खेल सहायक निदेशक 10 57,700 - 92,500
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट aud.delhi.gov.in पर लॉगिन करें।
  • नए उम्मीदवार “New Registration” पर क्लिक करके आवश्यक विवरण भरें जैसे नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • संबंधित पद के अनुसार अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य विवरण फॉर्म में भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म और अपलोड किए गए दस्तावेजों की जानकारी सही है या नहीं चेक करें, फिर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed