फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Recruitment 2022 Registration began for 82 vacancies Sarkari Naukri AIIMS Rajkot Faculty Jobs

AIIMS Recruitment 2022: एम्स में निकलीं नौकरियां, तनख्वाह लाखों में होगी, जल्द करें आवेदन

Sun, 31 Jul 2022 10:05 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 10:05 PM IST
सार

AIIMS Rajkot Faculty Recruitment 2022: एम्स भर्ती के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फैकल्टी के पदों पर भर्ती के इच्छुक योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें।  

विज्ञापन
AIIMS Recruitment 2022 Registration began for 82 vacancies Sarkari Naukri AIIMS Rajkot Faculty Jobs
Sarkari Naukri AIIMS Rajkot Faculty Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIIMS Rajkot Faculty Recruitment 2022: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट, गुजरात ने विभिन्न विषयों के लिए फैकल्टी के पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एम्स भर्ती के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फैकल्टी के पदों पर भर्ती के इच्छुक योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें।  

विज्ञापन

29 अगस्त से पहले करना होगा आवेदन

एम्स फैकल्टी भर्ती के तहत चुने जाने पर न्यूनतम 75 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जाता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन अधिसूचना के प्रकाशन से 30 दिन है। एम्स भर्ती विज्ञापन 30 जुलाई, 2022 को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था, यानी की अंतिम तिथि 29 अगस्त है। उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना aiimsrajkot.edu.in पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2022: रिक्तियों का विवरण

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट का यह भर्ती अभियान 82 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 18 रिक्तियां प्रोफेसर के पद के लिए, 13 रिक्तियां एडिशनल प्रोफेसर के पद के लिए, 16 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर के लिए और 35 रिक्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिसूचित की गईं हैं।

 

विज्ञापन

AIIMS Rajkot Faculty Jobs 2022 के लिए आयु सीमा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट, गुजरात में विभिन्न विषयों के लिए प्रोफेसर / एडिशनल प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर / असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदक उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है।

 

AIIMS Faculty Jobs 2022: आवेदन शुल्क एवं प्रक्रिया

आवेदन शुल्क सामान्य (अनारक्षित) / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3,000 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / ईडब्ल्यूएस / बेंचमार्क विकलांग उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। आवेदन शुल्क "एम्स राजकोट भर्ती" के पक्ष में राजकोट, गुजरात में देय डिमांड ड्राफ्ट के रूप में प्रेषित किया जा सकता है। उम्मीदवार ध्यान दें कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed