फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Patna Recruitment 2021 AIIMS Patna released recruitment on many post, 10th pass candidates can also apply

AIIMS Patna Recruitment 2021: एम्स पटना में निकली है बड़ी संख्या में भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन    

Sun, 31 Oct 2021 06:14 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 06:14 PM IST
सार

AIIMS Patna Recruitment 2021: एम्स पटना भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.org पर जाकर ऑनलाईन आवेदन करना होगा। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2021 है। 

विज्ञापन
AIIMS Patna Recruitment 2021 AIIMS Patna released recruitment on many post, 10th pass candidates can also apply
AIIMS Patna Recruitment 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफोकेशन जारी किया है। यह भर्ती नॉन मेडिकल उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर सामान्य ग्रेजुएशन, नर्सिंग, इंजीनियर और लॉ ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए मौका दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.org पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


एम्स पटना भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.org पर जाकर ऑनलाईन आवेदन करना होगा। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2021 है। 
विज्ञापन


एम्स पटना भर्ती के लिए ग्रुप - बी के पदों की संख्या

1. स्टोर कीपर के पद- 10
2. असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद- 1
3. जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद- 4
4. जूनियर इंजीनियर (एसी एंड आर) के पद - 4
5. लीगल असिस्टेंट के पद - 1 
6. नर्सिंग ऑफिसर के पद - 200 
7. मेडिको सोशल वर्कर के पद - 3
8. सैनिटरी इंस्पेक्टर ग्रेड 2 को पद - 8

एम्स पटना भर्ती ग्रुप सी के लिए पदों की संख्या

1. स्टेनोग्राफर के पद - 16 
2. जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के लिए पद- 18 
3. स्टोरकीपर कम क्लर्क के लिए पद - 25 
4. जूनियर वॉर्डन के पद - 6 

एम्स पटना भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 
एम्स पटना भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई है। इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर 12वीं पास, बीए, बकॉम, बीएससी, लॉ ग्रेजुएट, एमए सोशल वर्क और बीएससी नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा की डिग्री रखने वाले उमीमदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये हैं, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये रखे गए हैं। दिव्यांगो वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed