फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Jodhpur Recruitment 2023 Apply for 114 Senior Resident posts Central Govt Jobs

AIIMS Recruitment 2023: एम्स में निकलीं नौकरियां, यहां जानें रिक्तियों से लेकर पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Wed, 11 Jan 2023 11:26 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 11:26 PM IST
सार

AIIMS Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने (AIIMS Jodhpur) सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
AIIMS Jodhpur Recruitment 2023 Apply for 114 Senior Resident posts Central Govt Jobs
AIIMS Jodhpur

विस्तार

AIIMS Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने (AIIMS Jodhpur) सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 114 पदों को भरेगा। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

 

AIIMS Recruitment 2023: पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (AIIMS Jodhpur)  की सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। प्रत्येक विषय के लिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित विवरण यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना पर देखे जा सकते हैं। ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (AIIMS Jodhpur)  की सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में एमसीक्यू आधारित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए 1:6 के अनुपात में बुलाया जाएगा अर्थात एक पद के लिए केवल छह उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (AIIMS Jodhpur)  की सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती में आवेदन के लिए ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और प्रोसेसिंग शुल्क लागू है। जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये और लेन-देन शुल्क अलग है। वहीं, विकलांग और दिव्यांग व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed