फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS CRE application window closes today; register here aiimsexams.ac.in

AIIMS CRE Recruitment 2025: एम्स में 4591 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द इस लिंक से भर दें फॉर्म

Fri, 31 Jan 2025 12:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 31 Jan 2025 12:14 PM IST
सार

AIIMS CRE Registration 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली आज सामान्य भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। अभ्यर्थी नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS CRE application window closes today; register here  aiimsexams.ac.in
आखिरी मौका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

AIIMS CRE Recruitment 2024: एम्स, नई दिल्ली आज 31 जनवरी, 2025 को कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से 31 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार 12 फरवरी, 2025 से 14 फरवरी, 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। परीक्षा 26 फरवरी से 28 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाली है। एग्जाम के लिए शहर सूचना पर्ची परीक्षा दिवस से एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस  में लिखा है, "आवेदन की स्थिति और पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड केवल एम्स की वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर अपलोड किए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन जमा करने में कठिनाई महसूस होती है, तो वह माई पेज (डैशबोर्ड) पर लॉगिन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। सभी आवेदकों को नियमित रूप से वेबसाइट पर जाना आवश्यक है, क्योंकि बाद के सभी शुद्धिपत्र/परिशिष्ट/अपडेट केवल वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये है। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2400 रुपये है। विकलांग व्यक्तियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं
  • अब होम पेज पर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करके 'Common Recruitment Examination (CRE)' वाली अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • यहां खुद को पंजीकृत करें और आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed