फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS CRE 2023 schedule out for Group B & C posts at aiimsexams.ac.in, registration starts from today

AIIMS CRE 2023: एम्स में ग्रुप बी और सी की भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी, आज से करें आवेदन; देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 17 Nov 2023 02:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 17 Nov 2023 02:34 PM IST
सार

AIIMS CRE 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने ग्रुप बी और सी पदों के लिए एम्स सीआरई 2023 शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आज से नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS CRE 2023 schedule out for Group B & C posts at aiimsexams.ac.in, registration starts from today
AIIMS CRE 2023 - फोटो : Social media

विस्तार

AIIMS CRE 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने ग्रुप बी और सी पदों के लिए एम्स सीआरई 2023 शेड्यूल जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 17 नवंबर, यानी आज से शुरू हो रही है। जो उम्मीदवार सामान्य भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams.ac.in पर जाकर कार्यक्रम देख सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

AIIMS CRE 2023 Schedule: महत्वपूर्ण तारीखें

शेड्यूल के मुताबिक, आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर, 2023 है। आवेदन स्थिति की तारीख 5 दिसंबर, 2023 है। एडमिट कार्ड 12 दिसंबर, 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 18 दिसंबर और 20 दिसंबर, 2023 को भारत भर के प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS CRE 2023 Fee: आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये है। विकलांग व्यक्तियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

विज्ञापन

AIIMS CRE 2023: आवेदन कैसे करें

  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एम्स सीआरई 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण के लिए मांगे जा रहे जरूरी विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed