फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AI Job Interview: How to Succeed in AI-Driven Job Interviews, Essential Tips for Job Seekers

AI Job Interview: एआई के दौर में जब देना पड़े इंटरव्यू, इन तरीकों से करें तैयारी; जानें कैसे पाएं सफलता

Sat, 22 Mar 2025 07:33 PM IST
शिवम गर्ग मार्लो लियोन्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
मार्लो लियोन्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 22 Mar 2025 07:33 PM IST
सार

AI in Job Interview: एआई और ऑटोमेशन कंपनियों की नियुक्त करने के तरीके को बदल रहे हैं, जिससे नौकरी चाहने वालों को अपनी रणनीतियों को उसी के अनुसार ढालना आवश्यक हो गया है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको यह समझना होगा कि भर्ती प्रक्रिया में एआई का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है।

विज्ञापन
AI Job Interview: How to Succeed in AI-Driven Job Interviews, Essential Tips for Job Seekers
एआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

AI Job Interview: मौजूदा जॉब मार्केट में मंदी छाई हुई है। ऐसा सिर्फ हो रही छटनियों और नई नौकरियों की कमी की वजह से नहीं हो रहा है। इसका एक दूसरा सबसे बड़ा कारण है कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई। एआई और ऑटोमेशन कंपनियों की नियुक्त करने के तरीके को बदल रहे हैं, जिससे नौकरी चाहने वालों को अपनी रणनीतियों को उसी के अनुसार ढालना आवश्यक हो गया है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको यह समझना होगा कि भर्ती प्रक्रिया में एआई का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है और नियोक्ता उम्मीदवारों को चुनने के लिए एआई जैसी तकनीकों को किस कदर उपयोग में ला रहे हैं। इसके लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं।

विज्ञापन

सही कीवर्ड शामिल करें

अधिकांश कंपनियां अब वर्कडे, ओरेकल एचसीएम और ग्रीनहाउस जैसे एआई-संचालित आवेदक ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग करती हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके रिज्यूमे में सही कीवर्ड शामिल हों। ये सिस्टम विशिष्ट कौशल के लिए रिज्यूमे को स्कैन करते हैं और नौकरी के लिए उनकी प्रासंगिकता के आधार पर उम्मीदवारों को रैंक करते हैं। संबंध-निर्माण, निर्णय लेना और रणनीतिक प्रभाव जैसे कीवर्ड आपको एआई-आधारित जॉब मार्केट में एक मजबूत उम्मीदवार बनाएंगे।

और भी पढ़ें:- एमबीए प्रवेश प्रक्रिया में धोखाधड़ी, दिल्ली से चार आरोपी गिरफ्तार; दो बीटेक छात्र भी शामिल

बुद्धिमानी से करें एआई का इस्तेमाल

भले ही कंपनियां रिज्यूमे की समीक्षा के लिए एआई का उपयोग करती हों, लेकिन आपको रिज्यूमे और कवर लेटर बनाते समय एआई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नियोक्ता इससे बनाए गए रिज्यूमे और आवेदनों को प्राथमिकता नहीं देते हैं। हालांकि, आप चैटजीपीटी, जेमिनी और कोपायलट जैसे एआई उपकरणों की मदद लेकर कुछ बुलेट पॉइंट के जरिये अपने रिज्यूमे को बेहतर बना सकते हैं। खुद के बनाएं कंटेंट को सिर्फ प्रभावी बनाने के लिए एआई का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई-आधारित साक्षात्कार

कई कंपनियां उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करने के लिए हायरव्यू, वीडरिक्रूटर और ब्रेजेन जैसी एआई तकनीकों का उपयोग कर रही हैं। ये भर्तीकर्ताओं के लिए शीर्ष उम्मीदवारों को सामने लाने के लिए उत्तरों का आकलन करती हैं। ऐसे में अपनी सफलता की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए, पहले से ही एआई-आधारित प्रश्नों के उत्तर देने का अभ्यास करें। इंटरव्यू प्रेप एआई, इंटरव्यू एआई, हुरू और इंटरव्यू वार्मअप जैसे एआई-संचालित उपकरण इसमें कारगर हो सकते हैं।

भूमिका को समझकर आगे बढ़ें

भर्ती और कार्यस्थल पर एआई के प्रभाव के बारे में अच्छी जानकारी होने से आपको प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सकती है। इससे आप एआई स्क्रीनिंग पास करने की अपनी संभावनाओं को बेहतर बनाएंगे और खुद को एक ऐसे दूरदर्शी पेशेवर के रूप में स्थापित कर पाएंगे, जो नई तकनीक के साथ विकसित होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed