फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AAI Junior Executive: Last chance for graduates in Airport Authority of India! Last date of application is tod

AAI Junior Executive: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट्स के लिए आखिरी मौका! आवेदन की अंतिम तिथि आज

Tue, 18 Mar 2025 11:48 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 18 Mar 2025 11:48 AM IST
सार

AAI Junior Executive Recruitment 2025: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 83 पदों पर भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। ग्रेजुएट्स उम्मीदवार इस भर्ती के लिए तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AAI Junior Executive: Last chance for graduates in Airport Authority of India! Last date of application is tod
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

AAI Junior Executive Recruitment 2025: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने ग्रेजुएट लोगों के लिए कनिष्ठ कार्यपालक के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसमें आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है क्योंकि आज पंजीकरण की अंतिम तिथि है।  इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero. पर जाकर इस भर्ती के लिए तुरंत आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कनिष्ठ कार्यपालक के कुल 83 पदों को भरा जाएगा। इसमें कनिष्ठ कार्यपालक (अग्निशमन सेवाएं) के 13, कनिष्ठ कार्यपालक (मानव संसाधन) के 66 और कनिष्ठ कार्यपालक (राजभाषा) के 4 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

 
पद का नाम रिक्तियां
कनिष्ठ कार्यपालक (अग्निशमन सेवाएं) 13
कनिष्ठ कार्यपालक (मानव संसाधन) 66
कनिष्ठ कार्यपालक (राजभाषा) 04

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता अनुभव
कनिष्ठ कार्यपालक (अग्निशमन सेवाएं) अग्निशमन इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में स्नातक/टेक -
कनिष्ठ कार्यपालक (मानव संसाधन) स्नातक और एमबीए या समकक्ष (2 वर्ष की अवधि) एचआरएम/एचआरडी/पीएम एंड आईआर/श्रमिक कल्याण में विशेषता के साथ -
कनिष्ठ कार्यपालक (राजभाषा) स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में क्रमशः हिंदी या अंग्रेजी के साथ हिंदी या अंग्रेजी में स्नातकोत्तर या स्नातक स्तर पर अनिवार्य/वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी और अंग्रेजी के साथ किसी अन्य विषय में स्नातकोत्तर शब्दावली से संबंधित अनुवाद तथा अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी विशेषतः तकनीकी या वैज्ञानिक क्षेत्र से संबंधित साहित्य में 2 वर्ष अनुवाद का अनुभव

आयु-सीमा

आवेदकों की आयु 18 मार्च 2025 को 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुसीमा में छूट दी गई है। रोजगार समाचार के अंक 49/84 के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 निर्धारित है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला उम्मीदवारों और जिन लोगों ने एएआई में 1 वर्ष की अपरेंटिस पूरी की है, उन्हें आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया-सैलरी

इन पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया में एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण होंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार को चिकित्सा परीक्षण से भी गुजरना होगा। चयनित होने पर उम्मीदवारों को 40,000 से लेकर 1,40,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। मूल वेतन के अतिरिक्त महंगाई भत्ता, मूल वेतन के 35% की दर से अनुबल्धियां, मकान किराया भत्ता और अन्य लाभ शामिल हैं।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थी एएआई में 1 वर्ष की अपरेंटिस पूरी कर चुके और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। इसके अलावा, अन्य उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed