फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AAI has released admit card at aai.aero for various posts; Direct link to download here

AAI: एएआई ने जारी किया वरिष्ठ सहायक सहायक सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 09 Apr 2025 09:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 09:24 PM IST
सार

AAI Admit Card: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन परीक्षा 21 और 22 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। 
 

विज्ञापन
AAI has released admit card at aai.aero for various posts; Direct link to download here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

AAI Admit Card 2025: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक सहित विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने वरिष्ठ सहायक (राजभाषा), वरिष्ठ सहायक (लेखा), वरिष्ठ सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स) और कनिष्ठ सहायक (अग्निशमन सेवा) के पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट aai.aero. से अपने प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी जैसे परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग समय और स्थान को ध्यान से चेक करना चाहिए। किसी भी त्रुटि के मामले में उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क विवरण के माध्यम से एएआई से संपर्क करना चाहिए।

विज्ञापन

AAI Exam Date 2025: इस दिन होगी भर्ती परीक्षा

भर्ती परीक्षा दो तिथियों पर आयोजित की जाएगी। जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस), सीनियर असिस्टेंट (एकाउंट्स) और सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए ऑनलाइन परीक्षा 21 अप्रैल 2025 को होगी। सीनियर असिस्टेंट (राजभाषा) के लिए परीक्षा 22 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

AAI Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

पदनाम परीक्षा पैटर्न
वरिष्ठ सहायक
  • 50% प्रश्न पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विषय पर आधारित होंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
  • शेष 50% में सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य योग्यता और अंग्रेजी शामिल होंगे।
जूनियर सहायक (अग्निशमन सेवा)
  • 50% प्रश्न पद के लिए शैक्षिक योग्यता पर आधारित होंगे, जिसमें बेसिक अंकगणित और बेसिक विज्ञान (10वीं कक्षा स्तर) शामिल होंगे।
  • शेष 50% में सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य योग्यता (12वीं कक्षा स्तर) और प्रारंभिक अंग्रेजी/व्याकरण (10वीं कक्षा स्तर) शामिल होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed