फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   7 lakh people apply for ssc cgl

SSC की नौकरी पाने के लिए घमासान, लाखों ने किया आवेदन

Fri, 29 Jan 2016 02:55 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
7 lakh people apply for ssc cgl

आईएएस-पीसीएस परीक्षाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग और लोक सेवा आयोगों की ओर से लगातार पाठ्यक्रम और पैटर्न में बदलाव से परेशान प्रतियोगियों ने झटपट नौकरी की चाहत में अपनी प्राथमिकता बदल ली है। प्रतियोगी छात्र अब एसएससी की ओर से होने वाली परीक्षाओं में आवेदन को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विज्ञापन


आईएएस-पीसीएस के मुकाबले एसएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में आवेदकों की संख्या दो गुना से भी अधिक हो गई है। अकेले एसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में ही सात लाख के करीब आवेदन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के लोक सेवा आयोगों की चयन नीति से परेशान प्रतियोगी छात्रों ने कर्मचारी चयन आयोग की ओर से होने वाली भर्ती परीक्षाओं में भाग्य आजमाने को पहली प्राथमिकता बना ली है। लोक सेवा आयोगों की कार्यशैली से परेशान होकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयोग की कार्यप्रणाली के कारण प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद नौकरी की आस छोड़ घर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह से सात लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे

7 lakh people apply for ssc cgl

ऐसी स्थिति से बचने के लिए अब छात्रों ने कम समय में नौकरी पाने के लिए एसएससी की ओर से होने वाली सीजीएल, स्टेनोग्राफर, सीएचएसएल और एसआई भर्ती परीक्षा में आवेदन को प्राथमिकता दे रहे हैं।

कॅरियर काउंसलर ओपी शुक्ला का कहना है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर लगातार अनियमितता के आरोप और पीसीएस भर्ती में पदों के सीमित होने के कारण चयन की संभावना कम रहती है।

ऐसे में प्रतियोगियों का रुझान वन डे परीक्षाओं की ओर से बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में नए प्रतियोगी छात्रों को एसएससी की परीक्षाएं सही विकल्प के रूप में सामने आई हैं।

एसएससी की सीजीएल भर्ती में ही छह से सात लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जबकि पीसीएस की परीक्षाओं में यह संख्या तीन से चार लाख तक ही पहुंच रही है। सीजीएल की भर्ती एक वर्ष में ही पूरी हो रही है। ऐसे में प्रतियोगियों ने प्राथमिकता में बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed