BCI 18th Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया बीसीआई 18वीं परीक्षा का संशोधित शेड्यूल, यहां देखें
BCI 18th Qualifying Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने विदेशी कानून की डिग्री रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए योग्यता परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BCI 18th Qualifying Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने विदेशी कानून की डिग्री रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए योग्यता परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक फॉरेन लॉ डिग्री धारकों के लिए बीसीआई 18वीं की परीक्षा 19 से 24 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने योग्यता परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम की भी घोषणा की है। विदेशी कानून की डिग्री रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए बीसीआई योग्यता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आगे की परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
बीसीआई 18वीं परीक्षा में छह पेपर
विदेशी कानून की डिग्री रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए बीसीआई 18वीं परीक्षा में छह पेपर होंगे। संविधान (Constitution of India), अनुबंध कानून और परक्राम्य लिखत अधिनियम (Contract Law and Negotiable Instruments Act), कंपनी कानून (Company Law), नागरिक प्रक्रिया संहिता और सीमा अधिनियम (Civil Procedure Code and Limitation Act), आपराधिक प्रक्रिपरीक्षा के लिए पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
BCI Law Degree Exam परीक्षा शेड्यूल
| पेपर | तारीख और समय | |
| संविधान (Constitution of India) | सोमवार 19 दिसंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक। | |
|
अनुबंध कानून और परक्राम्य लिखत अधिनियम (Contract Law & Negotiable Instruments Act) |
मंगलवार, 20 दिसंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक | |
| कंपनी लॉ | बुधवार, 21 दिसंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक | |
|
|
गुरुवार 22 दिसंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक | |
| आपराधिक प्रक्रिया संहिता (Criminal Procedure Code) | शुक्रवार 23 दिसबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक
|
|
|
भारतीय कानूनी पेशे और आचार संहिता
|
शनिवार 24 दिसंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक |