फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   10th pass job in the police department.

होमगार्ड की बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Wed, 22 Oct 2014 10:28 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
10th pass job in the police department.

पुदुचेरी सरकार ने पुलिस विभाग में योग्य उम्मीदवारों के लिए होमगार्ड के कुल 450 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों में पुरुष वर्ग के 307 पद व महिला वर्ग के 143 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष रखी गयी है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


महिला आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। आयु की गणना 30 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों हेतु 10,500 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेमी. तथा सीने की चौड़ाई 81 सेमी (बिना फुलाव) होनी चाहिए। महिला आवेदकों की लंबाई 154 सेमी. निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन

10th pass job in the police department.

इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा व लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की आयोजित की जायेगी।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन स्वीकार किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

ऑनलाइन आवेदन 20 अक्टूबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित दस्तावेजों के साथ दिए गए पते 'द सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (हेडक्वार्टर), न. 2, दुमास गली, पुलिस हेड क्वार्टर, पुदुचेरी' पर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 20 नवंबर, 2014 तक भेजें।

ऑनलाइन आवेदन, अन्य आवश्यक जानकारी और निर्देश के लिए उम्मीदवार http://police.pondicherry.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed