फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   government employees will increase in the next financial year, recruitment on 24500 posts

अगले वित्त वर्ष में बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की संख्या,  24,500 पदों पर हो सकती हैं भर्तियां

Sun, 02 Feb 2020 07:26 PM IST
Mohit Mudgal जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 02 Feb 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
government employees will increase in the next financial year, recruitment on 24500 posts
jobs

अगले वित वर्ष में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और उनके वेतन, भत्तों का खर्च बढ़ने के अनुमान है। शनिवार को लोकसभा में बजट में रखे गए दस्तावेजों के अनुसार केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की कुल संख्या में करीब 24,500 लोगों की वृद्धि होने और कुल केंद्रीय कर्मियों के वेतन, भत्तों आदि का खर्च करीब 10 हजार करोड़ रुपये बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन


बता दें इसमें सैन्य बलों की संख्या और उन पर खर्च का आंकड़ा शामिल नहीं है। दस्तावेजों के अनुसार, एक मार्च 2020 को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की कुल संख्या 35,00,941 रहने का अनुमान है जो एक मार्च 2021 तक बढ़कर 35,25,388 हो जाएगी। इस तरह अगले वित्त वर्ष में केंद्र में 24,447 कर्मचारियों की वृद्धि होगी।
विज्ञापन


सर्वाधिक सरकारी नौकरियां देने वाले रेल विभाग में कर्मचारियों की संख्या में इस दौरान कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान है। रेल विभाग में कर्मचारियों की संख्या 2019 में 12,70,399 थी। इनकी संख्या एक मार्च 2020 को तथा एक मार्च 2021 को भी इतनी ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सेवाओं में दूसरा सबसे बड़ा अमला पुलिस बलों का है। एक मार्च 2020 को पुलिसकर्मियों की संख्या 11,13,770 रहने का अनुमान है। दस्तावेज में कहा गया कि एक मार्च 2021 तक कुल पुलिसकर्मियों में 17,934 की वृद्धि हो सकती है और इनकी कुल संख्या 11,31,704 पर पहुंच सकती है।

इनके बाद डाक विभाग सर्वाधिक सरकारी नौकरियां देता है। इस विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्या एक मार्च 2020 के 4,18,239 से बढ़कर एक मार्च 2021 को 4,18,400 हो जाने का अनुमान है।

बजट दस्तावेज के अनुसार, केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन और भत्ते आदि के भुगतान में चालू वित्त वर्ष में 2,45,222.48 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकार को अनुमान है कि यह खर्च अगले वित्त वर्ष में 9,679.28 करोड़ रुपये बढ़कर 2,54,901.76 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है।


दस्तावेज के अनुसार, कुल केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन का खर्च इस दौरान 1,56,239.43 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,62,990.57 करोड़ रुपये, भत्तों का खर्च 81,735.71 करोड़ रुपये से बढ़कर 84,594.94 करोड़ रुपये और यात्रा का खर्च 7,247.34 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,316.25 करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed